लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने कहा, 21 जून को ही सरकारी बंगला कर दिया था खाली, सरकार फैला रही है भ्रामक खबरें

By भाषा | Updated: July 27, 2019 02:50 IST

Open in App

लुटियन दिल्ली में सरकारी बंगले पर कब्जा बने रहने के अनुरोध को सरकार द्वारा ठुकरा दिए जाने संबंधी खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बंगले को पहले ही खाली कर चुके हैं। उन्होंने एक कागजात पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ''सरकार द्वारा जारी किए गए कागजात में कुछ बकाया नहीं होने संबंधी प्रमाण-पत्र ये साबित करते हैं कि मैंने बंगला खाली कर दिया है।''

सिंधिया ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा कि उन्होंने 21 जून को ही बंगला खाली कर दिया था और सरकार के संपत्ति निदेशालय से कुछ बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया था। उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा नियम - कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक हूँ। मेरे बारे में इस तरह की भ्रामक ख़बरें प्रचारित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''23 मई को आए जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हुए सरकारी बंगले को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मेरा कभी भी किसी जगह पर अनधिकृत रूप से रहने का इरादा नहीं रहा।'' बहरहाल, पीटीआई के पास उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सिंधिया ने 13 जून को सरकार से आग्रह किया था कि सफदरजंग रोड स्थित बंगले को उनके पास ‘‘कुछ और समय के लिए’’ रहने दिया जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने उनके आग्रह को ठुकरा दिया। गौरतलब है कि सिंधिया पिछले कई सालों से 27 सफदरजंग रोड बंगले में रह रहे थे। इस बार वह मध्यप्रदेश के गुना से चुनाव हार गए। वह गुना से 2002 से लेकर 2019 तक सांसद रहे। ज्योतिरादित्य से पहले यह बंगला उनके पिता माधवराव सिंधिया को आवंटित था। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो