लाइव न्यूज़ :

खुर्शीद के बयान पर ज्योतिरादित्य ने कहा- उनकी टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना, हां कांग्रेस को आत्म निरीक्षण की जरूरत है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 9, 2019 19:49 IST

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर पार्टी के विरोधी बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। सिंधिया ने यहां कहा कि कांग्रेस को अपने भीतर झांकने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर पार्टी के विरोधी बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''मैं किसी और की टिप्पणी पर जवाब नहीं देना चाहूंगा लेकिन हां इसमें कोई शक नहीं है कि कांग्रेस को आत्म निरीक्षण की जरूरत है।''

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर पार्टी के विरोधी बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। सिंधिया ने यहां तक कहा कि कांग्रेस को अपने भीतर झांकने की जरूरत है। उनसे सलमान खुर्शीद द्वारा कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''मैं किसी और की टिप्पणी पर जवाब नहीं देना चाहूंगा लेकिन हां इसमें कोई शक नहीं है कि कांग्रेस को आत्म निरीक्षण की जरूरत है।''

बता दें कि मंगलवार (8 अक्टूबर) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी की हालत को लेकर दुख बया किया था। सलमान खुर्शीद ने कहा था, ''आज हम एक पार्टी के तौर पर जहां हैं उसके लिए मुझे बहुत दुख और चिंता है। कोई बात नहीं, जो भी हो हम पार्टी नहीं छोड़ेंगे, हम उन लोगों की तरह हैं जिन्हें हर चीज पार्टी से मिलती है और जब पार्टी का खराब समय आया तो उन्होंने छोड़ दिया। वे पार्टी छोड़कर चले गए।''

बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार पार्टी के अंदरूनी कारणों से विवादों में हैं। 

पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निष्प्रभावी किए जाने के फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी लीक से हटकर स्वागत किया था। वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के साथ उनकी कथित अनबन की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।  

टॅग्स :कांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां