लाइव न्यूज़ :

भूमि संरक्षण के लिए राजस्थान के ज्याणी को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 00:07 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर राजस्थान के प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी को भूमि संरक्षण के लिए दुनिया के प्रमुख पुरस्कार 'लैंड फॉर लाइफ' अवार्ड से नवाजा गया है।

यहां जारी बयान के अनुसार चीन के बून में आयोजित ऑनलाइन वैश्विक समारोह में अंतरराष्ट्रीय श्रेणी के तहत पारिवारिक वानिकी के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रो. ज्याणी की उपलब्धि पर राज्य के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री श्री सुखराम बिश्नोई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर ज्याणी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमि संरक्षण सम्बंधी इकाई यूएनसीसीडी द्वारा प्रति दो वर्ष के अंतराल पर भूमि संरक्षण में अति विशिष्ट योगदान हेतु दुनियाभर से किसी एक व्यक्ति या संगठन को यह पुरस्कार दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि मई 2022 में अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में जब सदस्य देशों का वैश्विक सम्मेलन आयोजित होगा, उसमें उन्हें विशेष उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया जाएगा और तब ही उन्हें यह ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू