लाइव न्यूज़ :

फिल्मी डॉयलाग के साथ बिल्ली का गला दबाने का वीडियो पोस्ट करने के मामले में किशोर हिरासत में

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:42 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 17 मई मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के 16 वर्षीय किशोर को एक फिल्मी डायलॉग के साथ अपने पालतू बिल्ली का गला दबाने का पोस्ट डालने के मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बिल्ली सुरक्षित है और हिरासत में लिए गये इस किशोर को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

कोतवाली थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने सोमवार को बताया कि इंदौर की एक संस्था के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट के बारे में खंडवा के पुलिस अधीक्षक को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की है।

इस वीडियो में यह लड़का एक फिल्मी डायलॉग के साथ बिल्ली के गले को अपनी अंगुलियों से दबाते हुए दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस किशोर को सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सतावा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कहा है कि वे आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश करें।

आरोपी किशारे के माता-पिता ने कहा कि उनके पुत्र का मकसद कतई गलत नहीं था। बिल्ली पालतू है और खेल-खेल में वीडिया बनाकर पोस्ट कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे