लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल दिल्ली उच्च न्यायालय की विधिक सेवा समिति के प्रमुख होंगे

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को दिल्ली उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति (डीएसएलएसए) के अध्यक्ष पद के लिये मनोनीत किया है।

डीएसएलएसए के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायाधीश पटेल ने चार जनवरी को न्यायमूर्ति मृदुल (58) के नाम की अनुशंसा की थी।

समिति के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा ने विधि, न्याय एवं विधायी मामलों के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति मृदुल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने के लिये तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति मृदल को 13 मार्च 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 26 मई 2009 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं