न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए

By भाषा | Updated: February 28, 2021 16:04 IST2021-02-28T16:04:41+5:302021-02-28T16:04:41+5:30

Justice Siddharth Mridul was made a member of the board of NLU | न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के संचालन मंडल का सदस्य बनाया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति मृदुल को इस पद पर 29 जून 2023 तक के लिए तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनएलयू के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने इस संबंध में 26 फरवरी को एक अधिसूचना जारी की थी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय,हैदराबाद की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद न्यायमूर्ति मृदुल को एनएलयू के संचालन मंडल का सदस्य बनाया गया है।

एनएलयू का संचालन मंडल विश्वविद्यालय का सर्वोच्च प्राधिकार है, जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Siddharth Mridul was made a member of the board of NLU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे