न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:25 IST2021-04-09T22:25:53+5:302021-04-09T22:25:53+5:30

Justice Sanjay Yadav becomes Acting Chief Justice of Allahabad High Court | न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर 13 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति यादव 14 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे।

उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Sanjay Yadav becomes Acting Chief Justice of Allahabad High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे