लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जून न्यायमूर्ति संजय यादव को बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

न्यायमूर्ति यादव फिलहाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।

कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) के तहत राष्ट्रपति ने संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।’’

न्यायमूर्ति यादव इस वर्ष 25 जून को 62 वर्ष की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की थी।

न्यायमूर्ति यादव का जन्म 26 जून 1959 को हुआ और 25 अगस्त 1986 को उन्होंने वकील के तौर पर पंजीकरण कराया था। मध्यप्रदेश के जबलपुर उच्च न्यायालय में उन्होंने सिविल, राजस्व और संवैधानिक विषयों पर प्रैक्टिस की।

वह मध्यप्रदेश के उप महाधिवक्ता भी रहे।

वह दो मार्च 2007 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने थे और 15 जनवरी 2010 को वह स्थायी न्यायाधीश बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे