न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन डीईआरसी के नये अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:32 IST2021-07-17T15:32:38+5:302021-07-17T15:32:38+5:30

Justice (Retd) Shabihul Hasnain appointed as the new Chairman of DERC | न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन डीईआरसी के नये अध्यक्ष नियुक्त

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन डीईआरसी के नये अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, 17 जुलाई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन को दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) एस. एस. चौहान ने इस महीने की शुरुआत में आयोग का अध्यक्ष पद छोड़ दिया, जिसके कारण इस तीन सदस्यीय पैनल में सिर्फ एक सदस्य बच गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के नये अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शाबिहुल हसनैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। निर्बाध और सस्ती बिजली आपूर्ति दिल्ली सरकार की अहम प्राथमिकता है। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

हसनैन की नियुक्ति के साथ ही डीईआरसी जल्द ही साल 2021-22 के लिए दिल्ली के बिजली दरों की घोषणा करेगी, जो सामान्य रूप से एक अप्रैल से पहले की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice (Retd) Shabihul Hasnain appointed as the new Chairman of DERC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे