Justice Ranjan Gogoi as Rajya Sabha MP: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई कल राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 21:21 IST2020-03-18T21:17:47+5:302020-03-18T21:21:58+5:30
गोगोई ने अपने कार्यकाल में अयोध्या भूमि विवाद, राफेल लड़ाकू विमान और सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश समेत कई अहम मामलों पर फैसला सुनाने वाली पीठ की अध्यक्षता की थी।

गृह मंत्रालय ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर गोगोई को उच्च सदन के लिये मनोनीत करने की घोषणा की थी।
नई दिल्लीः भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
राज्यसभा के सूत्रों ने कहा कि वे बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरकार की अनुशंसा पर सोमवार को गोगोई को राज्यसभा के लिये मनोनीत किया था। गोगोई ने अपने कार्यकाल में अयोध्या भूमि विवाद, राफेल लड़ाकू विमान और सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश समेत कई अहम मामलों पर फैसला सुनाने वाली पीठ की अध्यक्षता की थी।
गृह मंत्रालय ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर गोगोई को उच्च सदन के लिये मनोनीत करने की घोषणा की थी।
Former Chief Justice of India Ranjan Gogoi arrives at Delhi airport. https://t.co/IrCKvKqmGEpic.twitter.com/w4SlhTgOEE
— ANI (@ANI) March 18, 2020