लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति रमण ने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:27 IST

Open in App

तिरुपति, 14 अक्टूबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति एनवी रमण ने बृहस्पतिवार को यहां तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायमूर्ति रमण आज शाम दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर यहां पहुंचे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा के साथ उन्होंने आज रात मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

मंदिर में पहुंचने पर, टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी और अन्य ने गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में, न्यायमूर्ति एनवी रमण ने अन्य न्यायाधीशों के साथ मंदिर के अंदर चल रहे नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम उत्सव में भाग लिया।

पहाड़ी मंदिर में जाने से पहले, न्यायमूर्ति रमण ने यहां के पास देवी श्रीपद्मावती के मंदिर में पूजा की।

अधिकारी ने कहा कि रात्रि विश्राम के बाद, न्यायमूर्ति रमण फिर से मंदिर जाएंगे और शुक्रवार की सुबह पूजा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?