लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। कानून मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी आर नायर रामचंद्र मेनन 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा एक जून को पदभार संभालेंगे।

इलाहाबाद और कलकत्ता उच्च न्यायालय का कार्यभार भी कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संभाल रहे हैं।

पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति संजय यादव वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश हैं।

एक अन्य अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया है जोकि इस उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश हैं।

मंत्रालय ने विकास बहल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति किया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं जबकि उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos