न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:30 IST2021-06-22T19:30:22+5:302021-06-22T19:30:22+5:30

Justice Munishwar Nath Bhandari appointed as Acting Chief Justice of Allahabad High Court | न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 22 जून न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव 25 जून को अवकाश ग्रहण करने वाले हैं। उन्हें इसी महीने की शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

न्याय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश पद से न्यायमूर्ति यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति भंडारी 26 जून, 2021 से मुख्य न्यायाधीश पद का कार्यभार संभालेंगे।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। देश के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Munishwar Nath Bhandari appointed as Acting Chief Justice of Allahabad High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे