लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति मिधा ने विदाई समारोह में कोविड से जान गंवाने वाले न्यायाधीशों, वकीलों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हो रहे न्यायमूर्ति जेआर मिधा ने अपने विदाई समारोह में बुधवार को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को श्रद्धांजलि दी। वह उच्च न्यायालय में 13 साल तक न्यायाधीश रहे।

न्यायमूर्ति मिधा ने कहा, “कोविड ने हमारे कई पूर्व सहयोगियों, वकील, न्यायाधीशों, जिला अदालत के न्यायाधीशों और उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को छीन लिया है। मैं सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति मिधा के सेवानिवत्त होने के अवसर पर उनके सम्मान में डिजिटल माध्यस से आयोजित विदाई समारोह आयोजित किया। इस समारोह में न्यायमूर्ति मिधा ने देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके आगे कोविड के आंकड़े भी कम पड़ जाएंगे।

न्यायमूर्ति मिधा उच्च न्यायालय के छठे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने आवारा कुत्तों के अधिकारों को मान्यता देना, वैवाहिक मामलों में रखरखाव के निर्धारण के लिए दिशा-निर्देश, मोटर दुर्घटना के दावों के निपटान के लिए विशेष योजना और दीवानी मुकदमों में फरमानों के निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने कहा कि न्यायमूर्ति मिधा को बहुत याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ न्यायमूर्ति मिधा आध्यात्मिक व्यक्ति हैं जिन्होंने साबित किया कि विश्वास ही सफलता की आत्मा है।”

न्यायमूर्ति मिधा ने कहा कि उन्होंने "पूर्ण संतुष्टि" के साथ पीठ में अपने न्यायिक करियर का समापन किया। मिधा ने यह भी कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय देश के अन्य उच्च न्यायालयों में सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा, “कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बावजूद, मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के बारे में कभी नहीं सोचा था और न ही सपना देखा था। मैं कहूंगा कि हमारी न्यायिक प्रणाली बहुत मजबूत है और इसके मूल सिद्धांतों के कारण, बिना किसी कानूनी पृष्ठभूमि या गुरू के वकीलों को इस पद पर पदोन्नत किया जा सकता है।”

न्यायमूर्ति मिधा ने बताया किया कि उनका "सबसे पसंदीदा फैसला" उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा के मामले में दिया गया फैसला था जिसमें शीर्ष अदालत ने व्यवस्था दी है एक बेईमान वादी को अदालत द्वारा हिरासत में लिया जा सकता है।

न्यायमूर्ति मिधा 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुये थे और छह जुलाई, 2011 को उन्हें न्यायालय में स्थाई न्यायाधीश बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!