न्यायमूर्ति मलिमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:26 IST2021-06-28T13:26:05+5:302021-06-28T13:26:05+5:30

Justice Malimath appointed as Acting Chief Justice of Himachal Pradesh High Court | न्यायमूर्ति मलिमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

न्यायमूर्ति मलिमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 28 जून न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ को सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

न्याय विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति मलिमथ, एक जुलाई से मुख्य न्यायाधीश के कार्य का निर्वहन करेंगे।

न्यायमूर्ति स्वामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश 62 साल की आयु में सेवानिवृत होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Malimath appointed as Acting Chief Justice of Himachal Pradesh High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे