लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति ललित ने कन्याकुमारी में विधिक सेवा शिविर का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने रविवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन किया और पांच मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन नागरिकों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेंगी।

अखिल भारतीय अभियान के तहत शिविर का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नलसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित ने कहा कि कोविड-19 महामारी कानूनी सेवा संस्थानों के उत्साह को कमजोर नहीं कर पाई बल्कि और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साह और बढ़ा है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उद्घाटन की शुरुआत न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने पांच मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर की, जो तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेंगी और कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा आम लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगी।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति ललित ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए एक भूखंड को कब्रिस्तान के रूप में चिह्नित करने के जिलाधिकारी के मंजूरी आदेश की एक प्रति प्रदान की। ट्रांसजेंडर लोगों के समूह ने अखिल भारतीय अभियान के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण से उनके इलाके में कब्रिस्तान स्थापित करने की मांग की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि शिविर में महामारी के दौरान अनाथ हुए 26 बच्चों के लिए तीन-तीन लाख रुपये दिए गए जबकि 50 से अधिक दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र