लाइव न्यूज़ :

व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बराबर ही पीड़ित को न्याय भी महत्वपूर्ण : राकांपा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:59 IST

Open in App

मुम्बई, 11 नवंबर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को पत्रकार अर्नब गोस्वामी को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने व्यक्तिगत आजादी एवं (अपराध के) पीड़ित के लिए इंसाफ के बीच संतुलन का आह्वान किया।

उच्चतम न्यायालय ने यह कहते हुए रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी को बुधवार को अंतरिम जमानत दी कि अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित की जाती है तो यह न्याय का उपहास होगा। गोस्वामी फिलहाल तलोजा जेल में हैं।

शीर्ष अदालत ने विचारधारा और मत भिन्नता के आधार पर लोगों को निशाना बनाने के राज्य सरकारों के रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘देश की न्यायपालिका का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है । व्यक्ति की आजादी की बात की गयी लेकिन उसी के साथ (अपराध के) पीड़ित के इंसाफ का (मुद्दा)भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति की आजादी एवं पीड़ित को इंसाफ के बीच एक रेखा होनी चाहिए। कानून के सामने बराबर लेागों में कोई खास नहीं हो सकता।’’

गोस्वामी ने उच्च न्यायालय के नौ नवंबर के आदेश को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने इस मामले में गोस्वामी एवं दो अन्य को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने चार नवंबर को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कियाथा। इन पर आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह