न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:23 IST2021-01-07T14:23:19+5:302021-01-07T14:23:19+5:30

न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
हैदराबाद, सात जनवरी न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
न्यायमूर्ति कोहली दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर आसीन थीं। यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. कृष्णा रेड्डी, तेलंगाना के कई मंत्री और अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। कोहली न्यायमूर्ति आर एस चौहान की जगह लेंगी। चौहान का तबादला उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।