लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीशों की कमी से न्याय प्रदान करने पर असर : पश्चिम बंगाल बार काउंसिल उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:47 IST

Open in App

कोलकाता, सात जून कलकत्ता उच्च न्यायालय में वर्तमान में मंजूर संख्या से आधे से भी कम केवल 31 न्यायाधीश हैं और मुकदमों का अंबार लगता जा रहा है।

इस पर चिंता प्रकट करते हुए पश्चिम बंगाल बार काउंसिल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मुखोपाध्याय ने कहा कि देश के सबसे पुराने उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या कम होने से मामलों के निपटारा में देरी हो रही है और इससे न्याय प्रदान की प्रणाली प्रभावित होती है। राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड के मुताबिक कलकत्ता उच्च न्यायालय में कुल 2,72,092 मामले लंबित हैं और यहां न्यायाधीशों के 72 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2,29,331 दीवानी मामले और 42,761 फौजदारी मामले हैं। मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार से जल्द से जल्द न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कदम उठाने का अनुरोध करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की प्रभावी संख्या भी प्रभावित हुई है क्योंकि दो न्यायाधीश अंडमान और जलपाईगुड़ी पीठ के मामलों की सुनवाई भी करते हैं। मुखोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कम न्यायाधीश रहने के कारण कई वादियों को भी परेशानी होती है क्योंकि उनके मामले लंबे समय तक लंबित रहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पर्याप्त खंडपीठ भी नहीं बनायी जा सकती क्योंकि उच्च न्यायालय में केवल 31 न्यायाधीश हैं।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने फरवरी में आठ न्यायिक अधिकारियों को कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वकील रविशंकर चटर्जी ने भी कहा कि लाखों याचिकाकर्ताओं के हित में तुरंत रिक्त पद भरे जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?