न्यायमूर्ति बिंदल जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:59 IST2020-12-08T20:59:19+5:302020-12-08T20:59:19+5:30

न्यायमूर्ति बिंदल जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को मंगलवार को दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के साझा उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति बिंदल उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का नौ दिसंबर से निवर्हन करने को कहा गया है।
न्यायमूर्ति बिंदल मार्च 2006 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय तबादला होने पर उन्होंने नवंबर 2018 में पद की शपथ ली थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।