लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कही यह बड़ी बात

By भाषा | Updated: April 18, 2019 05:44 IST

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पांच साल में सिर्फ एक बार नामांकन पत्र भरने के वक्त अमेठी की याद आती है।

Open in App

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पांच साल में सिर्फ एक बार नामांकन पत्र भरने के वक्त अमेठी की याद आती है। गौरतलब है कि ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार हैं। उन्होंने गांधी पर अमेठी की महिलाओं और गरीबों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच करना पड़ता था।

पाटण में रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने आरोप लगाया, ‘‘महल में रहने वाले राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की गरीब महिलाओं की तकलीफ महसूस नहीं करते हैं, जिन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।’’ ईरानी ने कहा कि चुनाव चाहे विधानसभा को हो या लोकसभा का, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमेशा ‘राहुल श्री’ की तारीफ करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह (गांधी) ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने ही संसदीय क्षेत्र में पांच साल में एक बार आते हैं और वह भी इसलिए क्योंकि यहां आकर नामांकन भरना मजबूरी है।’’

ईरानी ने दावा किया कि अगर नामांकन भरने आने की मजबूरी नहीं होती तो गांधी पांच साल में भी एक बार अमेठी जाने का कष्ट नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अमेठी में जो देखा है, 15 साल से सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस सांसद को इससे जरा भी दुख नहीं होता कि वह महलों में रहते हैं जबकि अमेठी की गरीब महिलाओं को खुले में शौच करना पड़ता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस नेता के घर में घी के दीये जलते हैं, गरीब महिलाएं शौच करने के लिए अंधेरा कोना खोजती हैं।

ईरानी ने कहा, ‘‘जब गाड़ियों की रोशनी उनपर पड़ती है तो वे चेहरा छुपा लेती हैं, ताकि उनका परिवार शर्मिंदा ना महसूस करे।’’ मंत्री ने कहा कि पहली बार भाजपा के शासन में अमेठी में दो लाख परिवारों के लिए शौचालय बनवाए गए। भाषा अर्पणा शाहिद शाहिद

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया