लाइव न्यूज़ :

गैलिलियो के जीवन काल के बाद पहली बार एक-दूसरे के इतने करीब से गुजरे बृहस्पति-शनि

By भाषा | Updated: December 22, 2020 01:16 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सोमवार की शाम बेहद दिलचस्प और रोमांचक रही जब उन्होंने सौर मंडल के दो ग्रहों बृहस्पति और शनि को एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरते हुए देखा।

बृहस्पति और शनि की इस युति में सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह चमकदार तारे की तरह दिखा, वहीं शनि उसके सामने कुछ फीका और छोटा दिखा। कुछ देर के लिए दोनों ग्रह जब अपनी-अपनी कक्षाओं में एक-दूसरे के सामने आए तो वे एक चमकदार तारे की तरह दिखे।

करीब 400 साल बाद इतने करीब से गुजर रहे ग्रहों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में एकत्र हुए थे। हालांकि सूर्यास्त के तुरंत बाद कोहरा होने की वजह से लोगों को इसे देखने में कुछ दिक्कत भी आयी।

बिड़ला औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंचे और दूरबीन की मदद से इस नजारे को देखा।

बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी ने बताया कि 1623 (गैलिलियो का जीवन काल) के बाद ये दोनों ग्रह कभी इतने करीब नहीं आए।

उन्होंने बताया, ‘‘जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से देखने पर एक-दूसरे के बेहद पास नजर आते हैं तो इसे युति कहते हैं। बृहस्पति और शनि की यह युति दुर्लभ है और यह जीवन काल में एक बार होने वाली घटना है।’’

खगोलविदों का कहना है कि सोमवार की यह युति इसलिए विशेष है क्योंकि इस बार दोनों ग्रह एक-दूसरे से बेहद करीब थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने नजरिये के हिसाब से बात करें तो बृहस्पति और शनि के बीच एक डिग्री के महज 10वें हिस्से जितनी दूरी होगी या फिर हम कह सकते हैं कि दोनों ग्रहों के बीच की दूरी चंद्रमा के पांचवें हिस्से के बराबर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह