लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में मुठभेड़, सात आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:55 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अप्रैल जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह समेत सात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''शोपियां में हुई मुठभेड़ में पांच जबकि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नौबाग में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।''

इससे पहले कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा था कि बीती रात मुठभेड़ के बाद शोपियां में एक मस्जिद में छिपे दो आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।”

इससे पहले के ट्वीट में पुलिस ने कहा था कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख को भी घेर लिया गया है।

इसमें कहा गया, “प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एजीयूएच (जेईएम) का प्रमुख घिर गया है।”

पुलिस ने बताया कि शोपियां में मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं