लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव कांड के आरोपी 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेजे गये जेल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:44 IST

Open in App

उन्‍नाव (उप्र) 20 फरवरी उन्‍नाव जिले में दो दलित किशोरियों की मौत के मामले में पकड़े गये दोनों आरोपियों को एक स्‍थानीय अदालत ने शनिवार को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडेय ने बताया, ''असोहा कांड में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया। अदालत में नाबालिग आधार कार्ड की जांच में बालिग निकला है और अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।''

एएसपी ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को विनय कुमार लंबू और एक अन्‍य व्‍यक्ति को पकड़ा गया था। इनमें से एक को किशोर बताया गया था लेकिन आधार कार्ड की जांच के बाद वह बालिग निकला। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरियों की हत्‍या एकतरफा प्रेम प्रसंग में की गई है।

लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्‍मी सिंह ने पत्रकारों को बताया था कि आरोपियों ने तीनों लड़कियों को पानी में कीटनाशक दिया था। गौरतलब है कि असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों पर घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। किशोरी की हालत में सुधार हो रहा है।

शुक्रवार को मृत दोनों किशोरियों का अंतिम संस्‍कार किया गया। इस बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ितों के परिवार से मिलने गये प्रतिनिधि मंडल की सदस्य पूर्व सांसद अनु टंडन ने कहा '' हमने उन्‍हें भरोसा दिया है कि हम संकट की घड़ी में साथ हैं और न्‍याय दिलाने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?