लाइव न्यूज़ :

कुन्नूर दुर्घटना में मारे गये लोगों में ओडिशा के तालचेर के निवासी जूनियर वारंट अधिकारी भी शामिल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:28 IST

Open in App

तालचेर (ओडिशा), नौ दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों में ओडिशा के तालचेर के मूल निवासी जूनियर वारंट अधिकारी राणा प्रताप दास (जेडब्ल्यूओ) भी शामिल हैं। इस हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हुई है।

उनके परिवार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंगुल जिले के तालचेर के कृष्णाचंद्रपुर गांव के रहने वाले जेडब्ल्यूओ दास पिछले 12 वर्षों से वायुसेना में सेवा दे रहे थे।

तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट एक पर्वतीय क्षेत्र में बुधवार को यह हादसा हुआ था।

जेडब्ल्यूओ दास के रिश्तेदार संकल्प दास ने कहा, "राणा प्रताप दास ने दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।"

दास के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और एक बेटा है। उनके माता-पिता कृष्णचंद्रपुर गांव में रहते हैं और हृदय रोगी हैं।

उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने तालचेर के दक्षिण बलंदा में नीलकंठेश्वर विद्यापीठ कॉलेज से पढ़ाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos