Junior Men's Asia Cup: थाईलैंड को 11-0 से रौंदा, गत चैम्पियन भारत ने विपक्षी टीम को मसल दिया, 28 नवंबर को जापान से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 21:11 IST2024-11-27T21:10:45+5:302024-11-27T21:11:28+5:30

Junior Men's Asia Cup:  भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडाल (दूसरे मिनट, 24वें मिनट), अर्शदीप सिंह (आठवें मिनट), गुरजोत सिंह (18वें, 45वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (19वें, 52वें मिनट), दिलराज सिंह (21वें मिनट) और मुकेश टोप्पो (59वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे।

Junior Men's Asia Cup thrashed Thailand 11-0 defending champion India crushed opposition clash with Japan on November 28 | Junior Men's Asia Cup: थाईलैंड को 11-0 से रौंदा, गत चैम्पियन भारत ने विपक्षी टीम को मसल दिया, 28 नवंबर को जापान से टक्कर

file photo

HighlightsJunior Men's Asia Cup: शारदा नंद तिवारी (10वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा।Junior Men's Asia Cup: खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की।Junior Men's Asia Cup: रोहित (29वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया।

 

 

 

 

 

Junior Men's Asia Cup: गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां जूनियर पुरुष एशिया कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया।। पूल ए में भारत और थाईलैंड के अलावा चीनी ताइपे, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। पूल बी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, मेजबान ओमान और चीन शामिल हैं। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडाल (दूसरे मिनट, 24वें मिनट), अर्शदीप सिंह (आठवें मिनट), गुरजोत सिंह (18वें, 45वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (19वें, 52वें मिनट), दिलराज सिंह (21वें मिनट) और मुकेश टोप्पो (59वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे। शारदा नंद तिवारी (10वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा जबकि रोहित (29वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया।

भारत बृहस्पतिवार को जापान से भिड़ेगा। खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दाग दिये। अरिजीत ने रिवर्स फ्लिक से गोल करने की शुरूआत की और अर्शदीप ने रिबाउंड पर आसानी से बढ़त दोगुनी कर दी। बाद में शारदा नंद ने 10वें मिनट में ताकतवर ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

भारत ने थाईलैंड के डिफेंस पर दबदबा जारी रखा और बार बार प्रतिद्वंद्वी टीम के खेमे में सेंध लगाई लेकिन गोलकीपर थाविन फोमजंट ने कुछ बेहतरीन बचाव किये। गुरजोत ने जल्द ही स्कोर 4-0 कर दिया। एक मिनट बाद सौरभ ने भी गोलकीपर को छकाकर गोल दागा। भारत के लिए लगातार गोल हो रहे थे जिसमें दिलराज ने लंबे पास को डिफ्लेक्ट करते हुए शानदार मैदानी गोल किया।

अरिजीत ने बायें कॉर्नर के ऊपर से 24वें मिनट में अपना दिन का दूसरा गोल दागा। रोहित ने पहले हाफ से एक मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलते हुए टीम की बढ़त 8-0 कर दी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम संयमित दिख रही थी और उसने आक्रामक रहने के बजाय आराम से गोल किये। गुरजोत ने तीसरे क्वार्टर में एक गोल किया। चौथे क्वार्टर में भारतीयों ने चतुराई भरी हॉकी खेली जिसमें सौरभ और टोप्पो के गोल किये।

Web Title: Junior Men's Asia Cup thrashed Thailand 11-0 defending champion India crushed opposition clash with Japan on November 28

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे