लाइव न्यूज़ :

जयपुर में आयकर विभाग का कनिष्ठ अभियंता 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:23 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने यहां आयकर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता को मंगलवार को 1.50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया। वहीं इस मामले में एक सह आरोपी कनिष्ठ अभियंता मौके से भाग गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आयकर विभाग जयपुर की मूल्यांकन शाखा कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार चौधरी को परिवादी से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

एक बयान के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आयकर विभाग की कार्रवाई में उसकी संपत्ति का वैल्यूएशन कम करने की एवज में आरोपी कनिष्ठ अभियंता पकंज कुमार व कनिष्ठ अभियंता दिव्य प्रकाश मीणा द्वारा पांच लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी से बातचीत के बाद आरोपी तीन लाख रुपये रिश्वत के रूप में लेने पर सहमत हुए।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार को परिवादी से 1.50 लाख रुपये बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वहीं सह आरोपी दिव्य प्रकाश मीणा ब्यूरो की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos