कनिष्ठ अभियंता 20,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:53 IST2021-03-15T16:53:02+5:302021-03-15T16:53:02+5:30

Junior engineer arrested taking bribe of Rs 20,000 | कनिष्ठ अभियंता 20,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कनिष्ठ अभियंता 20,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 15 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने सोमवार को अलवर के नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता (सिविल) को परिवादी से बकाया बिलों को पास करवाने की एवज में 20,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं । ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि अलवर के नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभयन्ता (सिविल) नवीन कुमार दुआ को सोमवार को परिवादी से बकाया बिलों को पास करवाने की एवज में 20,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Junior engineer arrested taking bribe of Rs 20,000

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे