लाइव न्यूज़ :

बीजापुर में जूनियर इंजीनियर और चपरासी लापता, अपहरण की आशंका

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:26 IST

Open in App

बीजापुर, 12 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में निर्माणाधीन सड़क का सर्वे करने गए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जूनियर इंजीनियर और चपरासी लापता हो गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीजापुर जिला मुख्यालय से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जूनियर इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा (35) और चपरासी लक्ष्मण परतागिरी (24) सड़क सर्वे कार्य के लिए गोरना-मनकेली गांव की ओर रवाना हुए थे, लेकिन अब तक दोनों वापस नहीं लौटे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजापुर जिला मुख्यालय से गोरना-मनकेली गांव के बीच 15 किलोमीटर के हिस्से में इस योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी खोज शुरू की गई है और आसपास के गांवों में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है। हालांकि इस संबंध में नक्सलियों की ओर से कोई पर्चा जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां