लाइव न्यूज़ :

झांसी में जूनियर डॉक्टरों को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका गया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 00:41 IST

Open in App

झांसी (उत्तर प्रदेश), 23 मई समीक्षा बैठक के लिए रविवार को झांसी आए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से एक कॉलेज के कुछ जूनियर डॉक्टरों को मिलने नहीं दिया गया। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि बैठक में व्यवधान ना पड़े, इसलिए ऐसा किया गया।

सूत्रों ने बताया कि जूनियर डॉक्टर झांसी मेडिकल कॉलेज के थे और वे मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे जिसमें संस्थान की सेंट्रल लाइब्रेरी को 24घंटे खुला रखने सहित अन्य मांगे थीं।

झांसी के जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की मुख्यमंत्री से मिलने की पहले से कोई योजना नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई खलल ना हो। वामसी ने कहा कि किसी जूनियर डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

बाद में डीएम, और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। डॉक्टरों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

झांसी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “यूपी सरकार का मॉडल है कि जरूरत के वक्त अनुपस्थित रहो और झूठा प्रचार करो लेकिन जो लोग जनता की सेवा में लगे हों उन्हें गिरफ्तार करो।”

उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया, “पुलिस ने कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों को गिरफ्तार किया क्योंकि वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी तीन मांगें रखने गए थे।”

प्रियंका गांधी ने पूछा, “क्या ये मांग गलत हैं?”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनकी मांग सुननी चाहिए थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव