लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, मुख्यमंत्री ने उनसे हड़ताल वापस लेने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 मई तेलंगाना के जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने राज्य सरकार द्वारा किये गये वादे पूरा नहीं किये जाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और (गैर-आपात) सेवाओं का बहिष्कार किया जबकि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनसे कोविड-19 स्थिति के चलते हड़ताल वापस लेने को आह्वान किया ।

तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टेजेयूडीए) ने पहले कहा था कि वह मानदेय में वृद्धि समेत अपनी मांगों को पूरा किये जाने की मांग करते हुए 26 मई से सेवाओं का बहिष्कार करेगा।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि संगठन ने आपात और आईसीयू ड्यूटी को छोड़कर अन्य स्थानों पर काम का बहिष्कार किया।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने 10 मई को ही हड़ताल का नोटिस दिया था लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

तत्काल ड्यूटी पर लौट आने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यदि जूनियर डॉक्टरों की मांगे उचित होंगी तो सरकार को उनका समाधान करने में कोई ऐतराज नहीं है लेकिन कोई भी इस महामारी के दौर में उनकी हड़ताल को सही नहीं ठहराएगा।

राव ने कहा कि सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया है और उनकी समस्याएं अतीत में भी हल की गयी हैं तथा सरकार उनकी वाजिब मांगों का अब भी निदान करने के लिए तैयार है।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने सीनियर रेजीडेंट के मानदेय में 15 फीसद वृद्धि करने और इसका स्नातोकोत्तर मेडिकल विद्यार्थियों तक विस्तार करने का फैसला किया है जो कोविड-19 ड्यूटी में तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों