Junior Asia Cup Final: 2004, 2008, 2015 और 2023 के बाद 2024?, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब की हैट्रिक?, गत चैंपियन भारत का 5वां खिताब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 22:30 IST2024-12-04T22:29:23+5:302024-12-04T22:30:34+5:30
Junior Asia Cup Final:अराइजीत हुंडल ने चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा।

file photo
Junior Asia Cup Final: अराइजीत सिंह हुंडल के चार गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां पुरुष जूनियर एशिया कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब की हैट्रिक बनाई। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का पांचवां खिताब है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था। कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2021 में आयोजित नहीं किया गया। हुंडल ने चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा।
The Reign Continues 🏆🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 4, 2024
Team India are the Men’s Junior Asia Cup 2024 Champions, defending their title in style with a thrilling 5-3 victory over Pakistan! 🔥✨
From hard work to heroics, our young stars have once again shown the world why India is a powerhouse in hockey!… pic.twitter.com/bdvfRL090B
India jeet gaya!!
The boys have done it! We’re the Men’s Junior Asia Cup Champions of 2024!#HIL2024pic.twitter.com/HuWpArMZ6q— Hockey India League (@HockeyIndiaLeag) December 4, 2024
भारत के लिए एक अन्य गोल दिलराज सिंह (19वें मिनट) ने किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (30वें और 39वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया। इससे पहले जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही शाहिद के मैदानी गोल से बढ़त बना ली।
Champions Once More 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 4, 2024
Team India lifts the Men’s Junior Asia Cup 2024 trophy with an epic 5-3 triumph over Pakistan! 🎉💪 The defending champions have showcased their dominance, skill, and resilience, proving yet again why they reign supreme in Asia.
Another sensational… pic.twitter.com/hD45vqqWXT
भारत ने कुछ सेकेंड बाद ही अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया जिससे हुंडल ने शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर पाकिस्तान के गोलकीपर के दाईं ओर से गोल में पहुंचाकर टीम को बराबरी दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपने खेल में सुधार किया और 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिससे हुंडल ने गोल में बदला।
एक मिनट बाद दिलराज के एक बेहतरीन मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। पाकिस्तान ने 30वें मिनट में सूफियान के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया। सूफियान ने 39वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को बराबरी दिला दी। भारत ने अंतिम क्वार्टर में 47वें मिनट में अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।
लेकिन हुंडल के शॉट को पाकिस्तान के गोलकीपर मुहम्मद जंजुआ ने बचा लिया। हुंडल ने हालांकि कुछ सेकंड बाद ही मैदानी गोल दागकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारत ने अंतिम 10 मिनट में पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया और कुछ और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और हुंडल ने एक बार फिर बेहतरीन वैरिएशन से गोल करके टीम की 5-3 से जीत सुनिश्चित की।