उप्र में ‘जंगलराज’, महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:19 IST2021-06-23T18:19:52+5:302021-06-23T18:19:52+5:30

'Jungle Raj' in UP, women's safety is God: Priyanka Gandhi | उप्र में ‘जंगलराज’, महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे: प्रियंका गांधी

उप्र में ‘जंगलराज’, महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली, 23 जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

उन्होंने मथुरा और हमीरपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Jungle Raj' in UP, women's safety is God: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे