लाइव न्यूज़ :

30 जून : कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून :भाषा: साल के छठे महीने का अंतिम दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।

वह 1938 में 30 जून का ही दिन था जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।

देश दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।

1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।

1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।

1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।

1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।

1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।

1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।

1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।

2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!