लाइव न्यूज़ :

20 जून : मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून साल के 12 महीने, 52 हफ्ते और 365 दिन किसी न किसी अच्छी या बुरी घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं और 20 जून भी इसका अपवाद नहीं है। 20 जून की तारीख भी देश और दुनिया में कई घटनाओं की गवाह है। 1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देते इस स्टेशन को 2004 में युनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। हालांकि इसके लघु रूप में यह आज भी वी.टी. के नाम से मशहूर है।

इस दिन की बुरी घटनाओं की बात करें तो 1990 में वह 20 जून का ही दिन था जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।

देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1858 : ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।

1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।

1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।

1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।

1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई

2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग