लाइव न्यूज़ :

17 जून : फ्रांस से तोहफे में मिली ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका पहुंची

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून :भाषा: हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है तो ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।

चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित हैl

देश दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया।

1757 : मुर्शीदाबाद पर हमला करने के इरादे से निकला क्लाइव कटवा पहुंचा और उसने किले पर कब्जा कर लिया।

1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1855 : स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।

1917 : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।

1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1944 : जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।

1970 : शिकागो में पहली बार किडनी प्रतिरोपण का ऑपरेशन हुआ।

1974 : ब्रिटेन की संसद में बम धमाका, 11 लोग घायल।

1980 : अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइलों को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इन्हें चलाया जा सके।

2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।

2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।

2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' का बेंगलुरू में सफलतापूर्वक परीक्षण।

2008 : रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

2008 : कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन