लाइव न्यूज़ :

11 जून : तीसरी बार ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बन मारग्रेट थैचर ने रचा इतिहास

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून आज साल के छठे महीने का 11 वां दिन और जाते साल का 162वां दिन है और अब 203 दिन का सफर बाकी है । 11 जून के इतिहास की बात करें तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों की राख को देश पर बिखेर दिया गया था।

दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। दरअसल वह 11 जून का ही दिन था जब ब्रिटेन की ‘लौह महिला’’ कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं।

देश दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1770 : कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

1776 : अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1897 : भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म।

1921 : ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।

1935 : एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

1940 : यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1955 : पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

1964 : जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

1987 : 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।

2001 : अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा।

2010 : अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे