लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 11 जून : तीसरी बार ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बन मारग्रेट थैचर ने रचा इतिहास

By भाषा | Updated: June 11, 2019 11:19 IST

Open in App
ठळक मुद्दे160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) आज छठे महीने का 11 वां दिन और जाते साल का 162वां दिन है और अब 203 दिन का सफर बाकी है । 11 जून के इतिहास की बात करें तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों की राख को देश पर बिखेर दिया गया था। दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। दरअसल वह 11 जून का ही दिन था जब ब्रिटेन की ‘लौह महिला’’ कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं।

देश दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1770 : कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

1776 : अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1897 : भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म। 1921 : ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।

1935 : एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

1940 : यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1955 : पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

1964 : जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

1987 : 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।

2001 : अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।

2010 : अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन