लाइव न्यूज़ :

एक जून : नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई :भाषा: साल के छठे महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है। नेपाल में आज के दिन की एक बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियाँ मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने।

वर्ष 2001 में वह जून की पहली जून तारीख थी, जब नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी माँ, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली। इस घटना में नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेन्द्र बीर बिक्रम शाह, उनकी पत्नी ऐश्वर्या और दीपेन्द्र के छोटे भाई-बहन राजकुमार निरंजन और राजकुमारी श्रुति सहित कुल 11 लोग मारे गए। बाद में घटना की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि युवराज ने शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।

1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।

1929 : फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।

1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

1955 : अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया।

1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।

1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क :सीएनएन: ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।

1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज

1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।

2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।

2011 : नेपाल में शाही परिवार की हत्या

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे