लाइव न्यूज़ :

मौसम की दृष्टि से दिल्ली के लिए जुलाई महीना रहा अजीबोगरीब; लू और बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली के लिए जुलाई का महीना मौसम की दृष्टि से बहुत ही अजीबोगरीब रहा क्योंकि इस महीने में पांच दिन लू चली, जो 2012 के बाद से अधिकतम है। इसके अलावा मानसून भी दो सप्ताह की देरी से आया, जो असामान्य है और लगभग दो दशकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली मूसलाधार बारिश हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने की शुरुआत प्रचंड गर्मी से हुई। लगातार तीन दिन- एक, दो और तीन जुलाई को लू चली।

जुलाई के लिए औसत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दीर्घावधि औसत 35.5 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के लिए मानसून के राजधानी में पहुंचने को लेकर सटीक पूर्वानुमान लगाना मुश्किल हो गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 13 जुलाई को मानसून ने दस्तक दिया, जो 19 वर्षों में सबसे अधिक विलंब से पहुंचने वाला मानसून बन गया। इतनी देर से मानसून के पहुंचने के बावजूद राजधानी में इस महीने में 16 बरसात के दिन दर्ज किए गए, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। मानसून के शहर में पहुंचने से पहले तीन दिन बारिश हुई थी।

शहर का आधिकारिक आँकड़ा देने वाला सफदरजंग वेधशाला ने इस जुलाई में 507.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया, जो कि 210.6 मिमी की दीर्घावधि औसत से लगभग 141 प्रतिशत अधिक है। यह जुलाई 2003 के बाद से इस महीने में हुई सबसे अधिक वर्षा भी थी और अब तक की दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी।

आईएमडी के अनुसार, 2013 में, दिल्ली में 340.5 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई 2003 में अब तक का रिकॉर्ड 632.2 मिमी वर्षा हुई थी।

कुल मिलाकर, दिल्ली में एक जून से अब तक 570.1 मिमी बारिश हुई है, जो मानसून की शुरुआत के समय के सामान्य 281.9 मिमी के मुकाबले 102 प्रतिशत अधिक है।

दिल्ली में जुलाई में 16 बरसात के दिनों में, तीन मौकों पर भारी बारिश हुई - 18-19 जुलाई को 69.6 मिमी, 26-27 जुलाई को 100 मिमी और 29-30 जुलाई को 72 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल