लाइव न्यूज़ :

6 जुलाई का इतिहास: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ कहा, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:10 IST

6 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म भी हुआ था।

Open in App

नयी दिल्ली: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।

देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।

1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।

1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।

1947 : सोवियन संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।

2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया