लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 25 जुलाई : पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म, मुसोलिनी को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: July 25, 2019 06:46 IST

इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। करीब ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं। इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था।

इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। करीब ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही करीब 5000 दंपती ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की।

आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।

1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन।

1854 : वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।

1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।

2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।

2007 : प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

बर्ख़ास्त किए जाने के बाद मुसोलिनी को हिरासत में ले लिया गया था। 25 जुलाई 1943 को इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सैन्य बल और सरकार के मुखिया का पद छोड़ दिया। फासिस्ट ग्रांड काउंसिल यानि सर्वोच्च फासीवादी परिषद ने उस दिन बैठक की, जिसमें मुसोलिनी के साथी उनके ख़िलाफ हो गए। इससे राजा इमैनुएल को बल मिला और उन्होंने मुसोलिनी को बर्ख़ास्त कर दिया। रोम रेडियो ने मुसोलिनी के सत्ता छोड़ने की ख़बर सुनाई, जिसके बाद इटली का राष्ट्र गान बजाया गया। ये एक बड़ा बदलाव था। इससे पहले समाचारों के अंत में हमेशा तानाशाही का गीत, 'जियोवेनेसा' बजाया जाता था।

 1978: विश्व का पहला टेस्ट-ट्यूब बेबी ब्रिटेन के मैन्चेस्टर में 25 जुलाई 1978 को विश्व के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी यानि परखनली शिशु के जन्म की घोषणा की गई। लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। ब्राउन का वज़न करीब ढाई किलो था और वो ऑपरेशन के ज़रिए पैदा हुई। नवंबर 1977 में लुई की मां के गर्भ में डॉक्टरों ने उनके पति और उनका भ्रूण रखा था, जिसे इन-विट्रो-फर्टिलाइज़ेशन या आईवीएफ इलाज कहते हैं। इसके बाद ब्रिटेन में करीब 5,000 युगलों ने संतान प्राप्ति के लिए इस नए इलाज के लिए दरख़्वास्त दी थी।

टॅग्स :हिस्ट्रीजर्मनीअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया