लाइव न्यूज़ :

दो जुलाई : अंतिम स्वतंत्र नवाब की हत्या, अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब की सेना के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गयी।

हार के बाद दो जुलाई 1757 को जवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नमक हराम देवड़ी में नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला की हत्या को लेकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर जाफर के बीच समझौता हुआ था।

बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में स्थित है।

देश दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।

1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।

1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।

1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘‘ऑपरेशन सी लायन’’ की शुरुआत की।

1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।

1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।

1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।

2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो