लाइव न्यूज़ :

दो जुलाई : अंतिम स्वतंत्र नवाब की हत्या, अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब की सेना के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गयी।

हार के बाद दो जुलाई 1757 को जवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नमक हराम देवड़ी में नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला की हत्या को लेकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर जाफर के बीच समझौता हुआ था।

बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में स्थित है।

देश दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।

1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।

1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।

1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘‘ऑपरेशन सी लायन’’ की शुरुआत की।

1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।

1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।

1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।

2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है