लाइव न्यूज़ :

जूलिया डुकोरनू की ‘टाइटन’ को मिला कान में ‘पाम डी’ओर’ पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 12:07 IST

Open in App

(शैवाल चटर्जी)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जूलिया डुकोरनू को उनकी फिल्म ‘टाइटन’ के लिए कान फिल्म महोत्सव में ‘पाम डी’ओर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इसी के साथ वह पिछले 28 साल में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बन गई हैं।

इस फिल्मोत्सव में पुरस्कारों के लिए चयन स्पाइक ली की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया। ये पुरस्कार शनिवार को ग्रैंड थियेटर लुमियरे में 74वें कान फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में दिए गए। इस फिल्म महोत्सव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जूरी में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से ज्यादा रही।

डुकोरनू पाम डी‘ओर पुरस्कार जीतने वाली अब तक की दूसरी महिला निर्देशक हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की जेन केम्पियन को ‘द पियानो’ के लिए 1993 में ‘पाम डी’ऑर’ पुरस्कार से नवाजा गया था।

वहीं महोत्सव में दूसरे स्थान का पुरस्कार माने जाने वाले ‘ग्रैंड प्रिक्स’ के लिए दो फ़िल्मों को चुना गया। इसे ईरान के फिल्म निर्देशक असगर फरहादी की ’ए हीरो’ और फिनलैंड के जूहो कुओसामेन के ‘कंपार्टमेंट नंबर 6’ को दिया गया।

वहीं लियोस कराक्स को ‘एनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कालेब लैंड्री को ‘निट्रम’ के लिए दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रिनेट रीन्सवे के नाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है