जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

By भाषा | Updated: November 20, 2021 17:53 IST2021-11-20T17:53:34+5:302021-11-20T17:53:34+5:30

'Jug Jug Jio' to release in June 2022 | जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

मुंबई, 20 नवंबर वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘जुग जुग जियो’ 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इस आशय की घोषणा की।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

जौहर ने फिल्म के प्रदर्शन की तिथि की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘परिवार जैसा कुछ भी नहीं और मेरा हमेशा से मानना है कि हमें इसकी खुशी मनानी चाहिए। इस भाव, इस भावना और एहसास का... साथ का। जुग जुग जियो, परिवार के एहसास का उत्सव है। 24 जून, 2022 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’’

‘गुड न्यूज’ के निर्देशक राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आएंगे। नीतू कपूर सात साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। पिछली बार वह अपने बेटे रनबीर कपूर और पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ ‘बेशरम’ में नजर आयी थीं।

‘जुग जुग जियो’ में मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली भी नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Jug Jug Jio' to release in June 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे