लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम मामले में जूडो प्रशिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को एक जूडो प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया। इस विवाद में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आरोपी है। इस मामले में एक पहलवान की मौत हो गई थी तथा उसके दो साथी घायल हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जूडो प्रशिक्षक 32 वर्षीय सुभाष को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली के किराड़ी सुलेमान का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया, “ सुभाष को मंगलवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद रात नौ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वह रोहिणी के एक सरकारी स्कूल में पीटी शिक्षक है। वह घटना के दिन स्टेडियम में रात करीब 11.30 बजे गया था”

सुशील कुमार और उसके साथियों ने संपत्ति विवाद में चार-पांच मई की दरमियानी रात को पहलवान सागर धनखड़ तथा उसके दो साथियों सोनू और अमित कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। बाद में 23 वर्षीय धनखड़ की मौत हो गई।

सुशील कुमार और सह आरोपी अजय कुमार को दिल्ली के मुंडका इलाके से 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शुक्रवार को जिला अदालत ने कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं। पुलिस ने सुशील कुमार को घटना का ‘‘मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता’’ बताया है और कहा है कि ऐसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं जिसमें सुशील और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें सुशील और उसके सहयोगी एक व्यक्ति को स्टिक से पीटते नजर आए। पुलिस ने 31 मई को सुशील का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर