लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण मामले में जेई की न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:52 IST

Open in App

बांदा (उप्र), एक दिसंबर जिले की पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को बाल यौन शोषण मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामभवन की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 14 दिसंबर तक बढ़ा दी।

पॉक्सो अदालत के सहायक लोक अभियोजक मनोज दीक्षित ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अर्जी पर आरोपी की न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी। पहले उसकी न्यायिक हिरासत 30 नवंबर तक थी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने जेई से रिमांड के दौरान पूछताछ में एकत्र किए सबूत भी अदालत के सामने पेश किए हैं।

दीक्षित ने बताया कि अदालत ने जेई को पांच दिन (26 नवंबर से 30 नवंबर तक) तक के सीबीआई रिमांड पर भेजा था, लेकिन एजेंसी ने रिमांड अवधि खत्म होने से पहले 29 नवंबर को ही उसे जेल अधिकारियों को सौंप दिया था।

गौरतलब है कि बाल यौन शोषण और नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो पॉर्न साइटों को बेचने के आरोप में सीबीआई ने 31 अक्टूबर को मामला दर्ज कर सिंचाई विभाग चित्रकूट के जेई को आधिकारिक तौर पर 16 नवंबर को गिरफ्तार कर उसे 18 नवंबर को बांदा की पॉक्सो अदालत में पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो