लाइव न्यूज़ :

धनबादः न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्या मामले में खुलासा, सर में हथौडे़ से हमले का प्रमाण, एसआइटी गठित

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2021 18:30 IST

झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद में बुधवार को तड़के ऑटो से टक्कर मारकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित तौर पर की गयी हत्या पर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसे राज्य की कानून- व्यवस्था की विफलता बताया.

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गयी है.राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा एवं धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ऑनलाइन उपस्थित थे.कुछ दिनों पहले पुलिसकर्मी रूपा तिर्की, फिर एक वकील और अब न्यायाधीश पर हमला किया गया.

रांचीः झारखंड के धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की हत्या मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एवी होमकर ने कहा कि सिटी एसपी राम कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई है.

वहीं, पूरी टीम को खुद धनबाद एसएसपी संजीव कुमार लीड कर रहे हैं. जबकि बोकारो रेंज डीआइजी कन्हैया मयूर पटेल धनबाद पहुंच घटना को लेकर चल रही जांच की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

ऑटो भी जब्त कर लिया गया है. न्‍यायाधीश की मौत में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सर में हथौडे़ से सर में चोट के निशान मिले हैं. बुधवार की सुबह से लग रहे हत्‍या या हादसा के कयास पर बहुत हद तक विराम लग गया है. अब पुलिस भी इसे हादसा नहीं बल्‍कि सुनियोजित हत्‍या मान कर रही जांच को आगे बढ़ा रही है.

फिलहाल पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. इस मामले में डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर रांची से फोरेंसिक और सीआइडी टीम को जांच में सहयोग के लिए धनबाद भेजा गया है. तकनीकी साक्ष्य के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी का फुटेज पुलिस एकत्र कर रही है. इसके अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाये जा रहे हैं.

पूरे मामले पर वरीय अधिकारी नजर बनाये हुए हैं. इधर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग की है. इधर, भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उत्तम आनंद मौत मामले की जांच झारखंड उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के नेतृत्व में एसआइटी से कराने की मांग की है.

वहीं धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. कहा कि पहली बार धनबाद में किसी न्यायाधीश की हत्या हुई है. यहां उल्लेखनीय है कि धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद हर दिन की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

रणधीर वर्मा चौक के पास पीछे से जा रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे वह सड़क पर गिर पडे़. वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

टॅग्स :झारखंडसुप्रीम कोर्टहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल