लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे के मामलों की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश आईसीयू में, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली के 2020 के दंगे और गणतंत्र दिवस हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे एक न्यायाधीश को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

एक जिला अदालत अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत को दो सप्ताह पहले अस्पताल ले जाया गया और अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तर पाने में तीन दिन लग गये।

सूत्र ने कहा, ‘‘ पहले, उन्हें सामान्य कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में ऑक्सीजन स्तर घटने पर उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ले जाया गया।’’

अदालत के एक अन्य कर्मी ने कहा कि अब न्यायाधीश , जो कड़कड़डूमा जिला अदालत परिसर में पदस्थापित हैं, का स्वास्थ स्थिर है और उनमें सुधार आ रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये।

जिला अदालत की वेबसाइट के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश 15 से 28 अप्रैल तक अवकाश पर हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘ अधिकारी 15 अप्रैल, 2021 से 14 दिनों के लिए पृथक-वास पर हैं।’’

उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवीन गुप्ता इन मामलों में सभी अत्यावश्यक आवेदनों पर गौर कर रहे हैं।

2020 में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उच्च न्यायालय की सिफारिश पर रावत की अदालत को दिल्ली दंगे से जुड़े मामलों, जिनमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी, 2008 के तहत अधिसूचित अपराध तय किये जाते हैं, की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!